कक्षा 10 विज्ञान – कक्षा 10वीं के छात्र हमारे इस पेज से विज्ञान के NCERT SOLUTIONS प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 10 विज्ञान के अध्याय जीव जनन kaise करते हैं के नोट्स इस पेज पर नीचे दिये गये हैं। अगर आप परीक्षा में पूछे जानें वाले महत्त्वपूर्ण प्रश्न जानना चाहते हैं तो 10वीं विज्ञान के NCERT SOLUTIONS डाउनलोड कर सकते हैं। NCERT SOLUTIONS की सहायता से आप अपनी परीक्षा की तैयारी और अच्छे से कर सकते हैं। छात्र NCERT SOLUTIONS में दिए महत्त्वपूर्ण प्रश्नों को हल कर सकते हैं। प्रश्नों को हल करने के बाद आप अपने उत्तरों की जांच भी आसानी से कर सकते हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर भी NCERT SOLUTIONS में दिये गए हैं। कक्षा 10वी के छात्रों को बता दें कि आप NCERT SOLUTIONS और VVI प्रश्नों के साथ – साथ इस Page पर Reading कर सकते हैं। छात्र रोज एक page को हल करने की कोशिश करें। अधिक जानकारी के लिए पेज को पूरा पढ़ें।
- Class:- 10th
- Subject:- science (जीव जनन कैसे करते हैं, How do Organism Reproduction)
- Resources:- NCERT Solutions
- Download PDF:- Click
(अध्याय-8 )( जीव जनन कैसे करते हैं)
पेज 142
प्रश्न 1 : डी . एन . ए . प्रतिकृति का प्रजनन में क्या महत्त्व है ?उत्तर 1 :
डी . एन . ए . के अणुओं में अनुवांशिक गुणों का सन्देश होता है जो जनक से संतति पीढ़ी में जाता है । अतः जनन की मूल घटना डी . एन . ए . की प्रतिकृति बनाना है । जनन कोशिका में विभिन्न रासायनिक क्रियाओं द्वारा डी . एन . ए . की दो प्रतिकृतियाँ बनती हैं जो एक - दूसरे से कुछ अलग हो सकती हैं । इसके बाद डी . एन . ए . की प्रतिकृतियाँ विलग हो जाती हैं । परिणामतः एक कोशिका विभाजित होकर दो कोशिकाएँ बनती हैं ।
प्रश्न 2 : जीवों में विभिन्नता स्पीशीज़ के लिए तो लाभदायक है परंतु व्यष्टि के लिए आवश्यक नहीं है , क्यों ?
उत्तर 2 :
किसी भी जीव में डी . एन . ए . उसकी शारीरिक संरचना तथा विकास के लिए उत्तरदायी होता है । इसी के कारण वह अपने आपको किसी भी वातावरण में रहने योग्य बना पाता है । वातावरण में अनेक परिवर्तन ऐसे भी होते हैं जो जीवों के नियंत्रण से बाहर होते हैं । जैसे : पृथ्वी का ताप कम या अधिक होना , बहुत कम या बहुत अधिक वर्षा का होना , आदि । इन अवस्थाओं में समष्टि का सम्पूर्ण विनाश भी संभव हो सकता है । परन्तु यदि जीवों में विविधता होगी तो इनमे से कुछ जीव ऐसे भी होंगे जो होने वाले वातावरण के परिवर्तन के बावजूद भी बचे रहेंगे और सम्पूर्ण समष्टि का विनाश नहीं होगा ।(ken-study.blogspot.com)परन्तु इस प्रकार की विभिन्नता व्यष्टि की उत्तरजीविता के लिए आवश्यक नहीं है।
www.youtube.com/c/kenstudy
(अध्याय-8 )( जीव जनन कैसे करते हैं)
पेज 146
प्रश्न 1 : द्विखंडन बहुखंडन से किस प्रकार भिन्न है ?उत्तर 1 :
द्विखंडन तथा बहुखंडन में भिन्नता :
- द्विखंडन
- इसमें जनक केंद्रक दो भागों में विभाजित होता है।
- यह विखंडन अनुकूल परिस्थितियों में होता है
- इसमें एक जनन से दो संततियों का जन्म होता है
- जैसे : प्रोटोजोआ तथा अमीबा
- बहुखंडन
- इसमें जनक केंद्रक अनेक भागों में विभाजित होता है
- यह विखंडन प्रतिकूल परिस्थितियों में होता है
- इसमें एक जनन से अनेक संततियों का जन्म होता है।
- जैसे : प्लेज्मोडीयम
प्रश्न 2 : बीजाणु द्वारा जनन से जीव किस प्रकार लाभान्वित होता है ?
उत्तर 2 :
बीजाणु द्वारा जनन से जीव प्रतिकूल परिस्थितियों में भी जनन कर सकते हैं क्योंकि बीजाणु के चारों ओर मोती भित्ति होती है जो प्रतिकूल परिस्थितियों में भी इसकी रक्षा करती है । इस प्रकार के जनन में बीजाणुधानी (ken-study.blogspot.com)में अनेक बीजाणु उत्पन्न होते है जो एक बार में ही अंकुरित हो जाते हैं । इस प्रकार से एक बार में ही अनेक जीव उत्पन्न हो जाते हैं ।
प्रश्न 3 : क्या आप कुछ कारण सोच सकते हैं जिससे पता चलता हो कि जटिल संरचना वाले जीव पुनरुद्भवन द्वारा नयी संतति उत्पन्न नहीं कर सकते ?
उत्तर 3 :
हाइड्रा और प्लानरिया जैसे सरल जीव पुनरुदभवन द्वारा नयी संतति उत्पन्न करने में सक्षम हैं । पुनरुदभवन की प्रक्रिया में शरीर के अंगों से ही नए जीवों गठन होता है । सरल जीव इस विधि का उपयोग कर सकते हैं क्योंकि उनका पूरा शरीर समान कोशिकाओं से बना है और शरीर के किसी भी हिस्से से एक नए शरीर का विकास किया जा सकता है । परन्तु जटिल जीवों में सभी अंग उनके शरीर की प्रणाली के साथ जुड़े हुए इकाई के रूप में मिलकर काम करते हैं इसलिए पुनरुद्भवन द्वारा नयी संतति को उत्पन्न नहीं कर सकते हैं । वे केवल त्वचा , मांसपेशियों , रक्त , आदि का पुनरुद्भवन कर सकते हैं ।
प्रश्न 4 : कुछ पौधों को उगाने के लिए कायिक प्रवर्धन का उपयोग क्यों किया जाता है ?
उत्तर 4 :
केला , संतरा , गुलाब , चमेली आदि पौधों ( जो बीज उत्पन्न करने की क्षमता खो चुके हैं ) को उगने के लिए किया जाता है । इस विधि से उगाए गए पौधों में , बीज द्वारा उगाए पौधों की अपेक्षा , पुष्प एवम् फल कम समय में लगने (ken-study.blogspot.com)लगते हैं तथा इस प्रकार उत्पन्न सभी पौधे अनुवांशिक रूप से जनक पौधे के समान ही होते हैं ।
प्रश्न 5 : डी . एन . ए . की प्रतिकृति बनाना जनन के लिए आवश्यक क्यों है ?
उत्तर 5 :
जनन की मल घटना डी एन ए की प्रतिकति बनाना है क्योंकि कोशिका के केंदक में पाए जाने वाले गणसत्रों के डी एन ए के अणुओं में अनुवांशिक गुणों का सन्देश होता है जो जनक से संतति पीढ़ी में जाता है । डी . एन . ए . में प्रोटीन संश्लेषण हेतु सूचना निहित होती है । विभिन्न रासायनिक प्रक्रियाओं द्वारा डी . एन . ए . की दो प्रतिकृति बनती हैं ।
www.youtube.com/c/kenstudy
(अध्याय-8 )( जीव जनन कैसे करते हैं)
पेज 154
प्रश्न 1 : परागण क्रिया निषेचन से किस प्रकार भिन्न है ?उत्तर 1 :
परागकणों का किसी माध्यम ( जैसे : कीट , पक्षी , वायु आदि ) द्वारा परागकोष से वर्तिकाग्र तक से स्थानांतरण को परागण कहते हैं । जबकि पौधे में नर युग्मक ( परागकण ) तथा मादा युग्मक ( अंडाशय ) के संलयन द्वारा युग्मनज बनाने को निषेचन कहते हैं । परागण के पश्चात्(ken-study.blogspot.com) ही निषेचन होता है ।
प्रश्न 2 : शुक्राशय एवं प्रोस्टेट ग्रंथि की क्या भूमिका है ? .
उत्तर 2 :
प्रोस्टेट तथा शुक्राशय अपने स्राव ( तरल पदार्थ ) शुक्र वाहिनी में डालते हैं जिससे शुक्राणु एक तरल माध्यम में आ जाते हैं । इसके कारण इनका स्थानांतरण सरलता से होता है । साथ ही यह स्राव उन्हें पोषण भी प्रदान करता है ।
प्रश्न 3 : यौवनारंभ के समय लड़कियों में कौन से परिवर्तन दिखाई देते हैं ?
उत्तर 3 :
यौनारंभ के समय लड़कियों के स्तनों के आकार में वृद्धि होने लगती है तथा स्तनाग्र कि त्वचा का रंग भी गहरा होने लगता है । इस समय लडकियों में रजोधर्म होने लगता है और उनकी आवाज में भी परिवर्तन ( पतली आवाज अर्थात तीखापन ) आने लगता है ।
प्रश्न 4 : माँ के शरीर में गर्भस्थ भ्रूण को पोषण किस प्रकार प्राप्त होता है ?
उत्तर 4 :
माँ के शरीर में गर्भस्थ भ्रूण को माँ के रुधिर से ही पोषण प्राप्त होता है । इसके लिए एक विशेष संरचना होती है जिसे प्लेसेंटा कहते हैं , जो एक तश्तरीनुमा संरचना है और गर्भाशय कि भित्ति में धंसी होती है । इसमें भ्रूण की ओर (ken-study.blogspot.com)के ऊतक में प्रवर्ध होते ह । मा क ऊतका मारक्त स्थान होते है जो प्रवर्ध को आच्छादित करते हैं । यह माँ से भ्रूण को पोषण ( ग्लूकोज , ऑक्सीजन एवम अन्य पदार्थ ) प्रदान करने हेतु एक वहद क्षेत्र प्रदान करते हैं ।
प्रश्न 5 : यदि कोई महिला कॉपर - टी का प्रयोग कर रही है तो क्या यह उसकी यौन - संचरित रोगों से रक्षा करेगा ?
उत्तर 5 :
नहीं , कॉपर - टी , किसी महिला कि यौन संचारित रोगों से रक्षा नहीं कर सकती , ये सिर्फ गर्भधारण को ही रोकने में सहायक होती है ।
www.youtube.com/c/kenstudy
(अध्याय-8 )( जीव जनन कैसे करते हैं)
अभ्यास के प्रश्न उत्तर
प्रश्न 1 : अलैंगिक जनन मुकुलन द्वारा होता है ।( a ) अमीबा
( b ) यीस्ट
( c ) प्लैज़्मोडियम
( d ) लेस्मानिया
उत्तर 1 : ( b ) यीस्ट
प्रश्न 2 : निम्न में से कौन मानव में मादा जनन तंत्र का भाग नहीं है ?
( a ) अंडाशय
( b ) गर्भाशय
( c ) शुक्रवाहिका
( d ) डिंबवाहिनी
उत्तर 2 : ( c ) शुक्रवाहिका
प्रश्न 3 : परागकोश में होते हैं
( a ) बाह्यदल
( b ) अंडाशय
( c ) अंडप
( d ) परागकण(ken-study.blogspot.com)
उत्तर 3 : ( d ) परागकण
प्रश्न 4 : अलैंगिक जनन की अपेक्षा लैंगिक जनन के क्या लाभ हैं ?
उत्तर 4 :
लैंगिक जनन एक उच्च विकसित प्रक्रिया है तथा अलैंगिक जनन कि तुलना में इसके अनेक लाभ है । लैंगिक जनन में दो भिन्न तथा लैंगिक असमानता वाले जीवों से आये युग्मकों का संलयन होता है । इस प्रकार के जनन में संततियों के गुणों में विभिन्नताएँ आती हैं और वर्णों के नए संयोजन के अवसर बढ़ते हैं , जो विभिन्न परिस्थितियों में भी जाति के अस्तित्व को बचाए रखने में सहायता करती है ।
प्रश्न 5 : मानव में वृषण के क्या कार्य हैं ?
उत्तर 5 :
मानव में शुक्राणुओं का निर्माण वृषण में होता है । वृषण से टेस्टोस्टीरोन हार्मोन उत्पन्न होता है जो शुक्राणुओं के उत्पादन तथा लड़कों में यौवनारंभ के लक्षणों ( जैसे : चेहरे पर बालों का उगना , आवाज का मोटा होना , आदि ) को भी नियंत्रित करता है ।
प्रश्न 6 : ऋतुस्राव क्यों होता है ?
उत्तर 6 :
गर्भाशय प्रत्येक माह भ्रूण को ग्रहण करने एवम उसके पोषण के लिए तैयारी करता है , परन्तु यदि अंडकोशिका (ken-study.blogspot.com)का निषेचित नहीं होता तो गर्भाशय की आन्तरिक भित्ति मांसल एवम् स्पंजी हो जाती है और निषेचन न होने के कारण यह परत धीरे - धीरे टूट कर योनि मार्ग से रुधिर एवम म्यूकस के रूप में निकल जाती है । इस प्रक्रम को ही ऋतुस्राव या रजोधर्म कहते हैं । इसकी अवधि 2 से 8 दिनों की होती है ।
प्रश्न 7 : पुष्प की अनुदैर्घ्य काट का नामांकित चित्र बनाइए ।
उत्तर 7 :
![]() |
| चित्र पुष्प के अनुदैर्ध्य काट |
प्रश्न 8 : गर्भनिरोधन की विभिन्न विधियाँ कौन सी हैं ?
उत्तर 8 :
गर्भधारण को रोकने के अनेक तरीके हो सकते हैं । इनमें से कुछ विधियाँ निम्नलिखित हैं :
- यांत्रिक अवरोध : इस विधि में शुक्राणु अंडकोशिका तक नहीं पहुँच पते हैं । इसमें शिश्न को ढकने वाले कंडोम अथवा योनि में रखने वाली अनेक युक्तियों का उपयोग किया जाता है । महिलाओं में लूप अथवा कॉपर - टी को गर्भाशय में स्थापित करके भी गर्भाधान को रोका जा सकता है ।
- रासायनिक अवरोध : कुछ विशेष दवाइयों द्वारा शरीर में हर्मोन संतुलन का परिवर्तन कर दिया जाता है , जिससे अंड का मोचन ही नहीं होता है । इसलिए , निषेचन की कोई संभावना ही नहीं रह पाती है ।
- शल्यक्रिया अवरोध : इस विधि में पुरुषों की शुक्रवहिकाओं को अवरुद्ध कर दिया जाता है ताकि शुक्राणुओं का स्थानांतरण रुक जाए या महिलाओं में उनकी अंडवाहिनी अथवा फेलोपियन नलिका को अवरुद्ध कर दिया जाता है (ken-study.blogspot.com)ताकि अंड ( डिम्ब ) गर्भाशय तक न पहुँच पाए ।
प्रश्न 9 : एक - कोशिक एवं बहुकोशिक जीवों की जनन पद्धति क्या अंतर है ?
उत्तर 9 :
एक - कोशिक जीवों में जनन की अलैंगिक विधियाँ ही होती हैं जिनमें अधिकतर एक ही जनन कोशिका अन्य संतति कोशाकाओं में विभाजित हो जाती है । इस प्रकार के जनन में केवल एक ही प्रकार के जनक कि आवश्यकता होती है । जबकि बहुकोशिक जीवों में लैंगिक जनन होता है जिसमें एक नर तथा एक मादा जीव की आवश्यकता होती है । इस प्रकार के जीवों में जनन के लिए लिए विशिष्ट कोशिकाएँ तथा विशेष अंग होते हैं जिनकी शरीर में स्थिति निश्चित होती है ।
प्रश्न 10 : जनन किसी स्पीशीज़ की समष्टि के स्थायित्व में किस प्रकार सहायक है ?
उत्तर 10 :
जनन से जीव अपने ही प्रकार के और जीवों की उत्पत्ति कर के अपनी स्पीशीज़ के अस्तित्व को लंबे समय तक बनाए रह सकते हैं । यदि वे जनन नहीं करेंगे तो धीरे धीरे उनकी संख्या कम होती जाएगी (ken-study.blogspot.com)और एक दिन ऐसा भी आएगा जब स्पीशीज़ का नामों निशान ही मिट जाएगा । इस प्रकार , जनन किसी स्पीशीज़ की समष्टि के स्थायित्व के लिए अत्यंत आवश्यक है ।
प्रश्न 11 : गर्भनिरोधक युक्तियाँ अपनाने के क्या कारण हो सकते हैं ?
उत्तर 11 :
गर्भनिरोधक युक्तियाँ अपनाने के निम्नलिखित अनेक कारण हो सकते हैं :
- लैंगिक ( यौन ) रोगों से बचने के लिए
- अनचाहे गर्भ से बचने के लिए
- वित्तीय कारणों से
- स्वास्थ्य कारणों से
Best of luck 👍



0 टिप्पणियाँ
अगर आपको अब भी कोई दिक्कत है तो comment कर पूछ सकते है कोशिश रहेगा कि आपका उत्तर जल्द उपलब्ध कराया जाय